डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि नेशनल हाईवे पर एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई है जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर (Gurdaspur) में नेशनल हाईवे पर एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवकों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।
बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। इनमें से एक युवक की पहचान हो चुकी है। हादसा गुरदासपुर-बटाला रोड पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास हुआ।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर आगे की जांच करनी शुरू कर दी है।










