डेली संवाद, तरनतारन। ED Raid: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम द्वारा सोना कारोबारी के तीन ठिकानों पर छापेमारी की खबर सामने आ रही है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला तरनतारन (Tarn Taran) में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन ठिकानों पर दबिश देकर व्यापक जांच अभियान चलाया। ईडी (ED) की टीम ने कारोबारी की दुकान, पुश्तैनी घर और कोठी में दस्तावेजों तथा बैंक लेनदेन की गहन जांच की।
पुश्तैनी घर पहुंचीं ईडी की टीम
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब दस बजे ईडी की दो टीमें गुरु बाजार स्थित आभूषण दुकान और मोहल्ला गुरु का खूह चौक स्थित पुश्तैनी घर पहुंचीं। जब टीम दुकान पर पहुंची, उस समय कारोबारी बंटी के पिता कुलवंत सिंह वहां मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक दुकान से जुड़े कारोबार, दस्तावेजों और लेनदेन के रिकार्ड की जांच की। दूसरी ओर एक अन्य टीम ने गुरु का खूह चौक स्थित घर में तलाशी अभियान चलाया। ईडी की इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े कारोबारियों में भी हलचल मच गई है।










