Punjab News:

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: शहर में पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों का बोलबाला फिर से बढऩे लगा है जिसके चलते जहां विगत रात्रि चोरों ने नई आबादी क्षेत्र में एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाया।

वहीं सोमवार देर रात अबोहर-हनुमानगढ रोड़ स्थित दादा निराणियां ढाणी में झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक व्यक्ति के भेड़ बकरियों के बाडे से कार सवार तीन लुटेरे हथियारों की नोक पर छह बकरियां उठाकर ले गए। सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें – कनाडा, अमेरिका और यूरोप जाना हो सकता है महंगा

मूल रूप से गांव रामसरा निवासी दिव्यांग फौजीराम ने बताया कि वह दादा निराणियां ढाणी के पास बकरी पालन करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसने बताया कि कल रात वह अपनी झोपड़ी में सोया हुआ था तो देर रात कार मे सवार तीन लोग आए और एक युवक ने उसके गले पर कापा रखते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी जबकि उसके दो अन्य साथियों ने उसके बाड़े से 5 बकरियां व एक बकरा अपनी कार में लाद कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें – कनाडा जाने वाली फ्लाइट में जमकर हंगामा

इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पीसीआर के एएसआई सतदेव मौके पर पहुंचें और पास ही स्थित एक निजी स्कूल में लगे कैमरों की मदद से जांच पड़ताल की सारी घटना सीसीटीवी में पाई गई। एएसआई ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पंजाब कांग्रेस की पत्नी बोलीं-मुझसे गलती हुई, संगत मुझे माफ कर दे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *