Punjab News: कांग्रेस में सियासी घमासान, महिला कांग्रेस प्रधान ने दिया इस्तीफा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर (Amritsar) में कांग्रेस (Congress) पार्टी की महिला इकाई में उस समय हलचल मच गई जब शहरी जिला प्रधान शिवानी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 4 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को अपना त्यागपत्र भेजा, जिसमें व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया है।

शिवानी शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया

अपने इस्तीफे में शिवानी शर्मा ने अपने कार्यकाल को सम्मानजनक बताते हुए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगी और भविष्य में भी संगठन का समर्थन जारी रखेंगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, उनके इस्तीफे के पीछे केवल व्यक्तिगत कारण ही नहीं हैं। संगठन के भीतर लंबे समय से कुछ नेताओं के साथ उनके मतभेद चल रहे थे। खासकर एक वरिष्ठ नेता के साथ उनकी अनबन की चर्चा राजनीतिक गलियारों में काफी समय से हो रही थी। यह भी कहा जा रहा है कि जिला स्तर पर उन्हें पद से हटाने के प्रयास किए जा रहे थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी।

Amritsar Mahila Congress Shivani Sharma Resign
Amritsar Mahila Congress Shivani Sharma Resign

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था

गौरतलब है कि शिवानी शर्मा हाल तक पार्टी गतिविधियों में काफी सक्रिय थीं। उन्होंने 26 मार्च को रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया था।

बताया जा रहा है कि इस्तीफा भेजे जाने के करीब 17 घंटे बाद भी पार्टी हाईकमान ने इसे औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अमृतसर (Amritsar) की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।



















Leave a Comment