अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, रोहतक
PM नरेंद्र मोदी ने सांपला में दीनबंंधू सर छोटूराम की 64 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। रैली स्थल से ही उन्होंने हरियाणा में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों और किसानों के लिए कई कार्य किए हैं। पिछले चार साल में उनकी सरकार ने किसानों के लिए कर्ज लेना आसान किया है। उन्होंने सर छाेटूराम और सरदार बल्लभ भाई पटेल की तुलना करते हुए कहा कि दोनों ने देश को जोड़ने का काम किया।
मोदी ने कहा कि आज हरियाणा की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। 31 अक्टूबर को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण करुंगा। इससे पहले रैली में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सांपला का नाम बदलकर छोटूराम नगर करने का ऐलान किया।
किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाया
प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने आयुष्मान योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इसका पहला लाभ हरियाणा की एक बेटी को मिला है। उन्होंने हरियाणा में स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सराहना की। उन्होंने हरियाणा की बेटियों की कामयाबी व खेलों में हरियाणा के खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने सर छोटू राम के देश के लोगों के लिए किए गए कार्यों और किसानों व वंचितों के कल्याण के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने किसानों के उत्थान के कार्य के ही नहीं कार्य किया और उनका जीवन आज भी युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित कर रहा है। सर छोटूराम को सरदार पटेल से तुलना करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भी सर छोटूराम के कार्यों के मुरीद थे।
‘टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, ‘बाथरूम’ में बगार
उन्होंने कहा कि सर छोटूराम से अंग्रेजी शासक भी डरते थे और उनकी बातों को टालने की हिम्मत नहीं करते थे। छोटूराम जी का प्रभाव इतना था कि अंग्रेज सरकार भी उनकी बात ठुकराने से पहले सौ बार सोचती थी। चौधरी छाेटूराम ने देश की गुलामी के बावजूद किसानों के उत्थान के लिए एक से बढ़कर एक कार्य किए। उनके सुझाव के अनुरूप बने किसानों के हित के कानून आज भी मौजूद हैं। वह दूरदर्शी व्यक्ति थे। शायद ही किसी को पता हो कि भाखड़ा डैम की कल्पना सर छाेटूराम ने ही की थी।
पीएम ने कहा कि आज हरियाणा में एेसा कोई गांव नहीं जहां का कोई सदस्य सेना में न हो। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भी सर छोटूराम को ही जाता है। उन्होंने किसानों को अपने बच्चों को सेना में भेजने के लिए प्रेरित किया। मोदी ने कहा कि छोटूराम जी का कद कितना बड़ा था इसका अंदाज इससे लगता है कि सरदार पटेल ने एक बार कहा था ‘अगर आज चौधरी छोटूराम जी जीवित होते तो मुझे भारत विभाजन के बाद पंजाब की चिंता न करनी पड़ती। वह इसे संभाल लेते।’
सांपला का नाम बदलकर छोटूराम नगर करने का एेलान
प्रधानमंत्री का सांपला पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल और अन्य नेताआें ने स्वागत किया। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ रैली स्थल पर आए। प्रधानमंत्री ने छोटू राम संग्रहालय का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने रिमोट से दीनबंधू छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वीरेंद्र सिंह के अलावा अन्य कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस दौरान संसद सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि वह तीन कारणों से पीएम का आभार व्यक्त करते हैं। पहला दीनबंधु चौधरी छोटूराम के चित्र के अनावरण के लिए, दूसरा छोटूराम जी के गांव का नाम उनके नाम पर करने व तीसरा सोनीपत में रेल कोच फैक्टरी के लिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सांपला का नाम बदलकर छोटूराम नगर करने का एेलान किया। रैली को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। बीरेंद्र सिंह सर छोटूराम के नाती हैं।
लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो
https://youtu.be/HxOnW3jec5A