डेली संवाद, जालंधर
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मैंबर और वरिष्ठ नेता व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के पूर्व चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू की माता स्व. नरिंदर कौर की आत्मिक शांति के लिए 13 अक्तूबर को भोग डाला जाएगा। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भोग में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी आ सकते हैं।
डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और कांग्रेस नेता संजय सहगल ने बताया कि कुछ दिन पहले सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व चेयरमैन इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट तेजिंदर सिंह बिट्टू की माता श्रीमती नरिन्द्र कौर का देहांत हो गया था। उनकी आत्मिक शांति हेतु रखा भोग/अंतिम अरदास शनिवार 13 अक्तूबर को 12 से 2 बजे गुरद्वारा सिंह सभा माडल टाऊन जालन्धर में डाला जाएगा।