वर्जनिटी टेस्ट का विरोध करने वाली महिला को डांडिया समारोह से निकाला, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 497 शब्द|📅 17 Oct 2018

पुणे। पुणे के पिंपरी भाटनगर इलाके में एक महिला को डांडिया में शामिल होने से रोक दिया गया। महिला का दोष सिर्फ इतना था कि वह अपने समुदाय के उस रिवाज का विरोध कर रही है जिसमें शादी की रात के अगले दिन महिलाओं का वर्जिनिटी टेस्ट होता है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

एश्वर्या ने पिंपरी थाने में तहरीर देकर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी जाट पंचायत के सदस्य हैं। इनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने महिला को समुदाय से बहिष्कार करने का फरमान सुनाया।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

पीड़िता ने बताया कि सोमवार को वह पिंपरी में एक डांडिया में हिस्सा लेने गई थी। यह डांडिया का समारोह जाट पंचायत द्वारा आयोजित किया गया था। जैसे ही वह यहां पहुंची और डांडिया खेलना शुरू किया, अचानक संगीत बंद कर दिया गया। उनकी मां वहां आईं और उनसे वहां से जाने को कहा।

ऐश्वर्या ने बताया, ‘मैं पंडाल के पीछे आई लेकिन फिर भी संगीत शुरू नहीं हुआ। एक वृद्ध व्यक्ति ने घोषणा की कि अब डांडिया का समारोह तभी शुरू होगा जब कुछ लोग पंडाल के बाहर जाएंगे। उस समय वहां लगभग चार सौ लोग मौजूद थे लेकिन कोई भी मेरे समर्थन में नहीं आया। मैंने जैसे ही पंडाल छोड़ा संगीत शुरू हो गया। इससे साफ है कि समुदाय ने मेरा बहिष्कार कर दिया है।’

उन्होंने कहा कि अभी उनके पास 20-30 लोगों का समर्थन है। जैसे ही लोग शिक्षित होंगे, उनके समर्थक भी बढ़ेंगे। एसीपी संतीश पाटील ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

जरूरी है कि महिला का कौमार्य भंग हो चुका है

इस समुदाय में रिवाज है कि शादी के बाद सुहागरात के अगले दिन जोड़े को यह साबित करना जरूरी है कि महिला का कौमार्य भंग हो चुका है। इसके लिए पंचायत के सदस्य बेडशीट चेक करते हैं। अगर बेडशीट पर पंचायत के सदस्यों को महिला के कौमार्य भंग होने का सबूत नहीं मिलता है तो वह शादी अवैध करार दी जाती है।

दो साल पहले एक दूसरी महिला ने इसके खिलाफ कैंपेन शुरू किया था। इस कैंपेन को स्टॉप द वी टेस्ट नाम दिया गया था। दिसमंबर 2017 और और इस साल जनवरी में यह कैंपेन फिर तूल पकड़ा जब ऐश्वर्या और उनके पति ने इस रिवाज का विरोध किया। उन्होंने पंचायत के सदस्यों को बेडशीट दिखाने से इनकार कर दिया।

मई में पंचायत ने इस जोड़े का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। जून में वह एक शादी में शामिल होने गई थी, वहां उसके ऊपर हमला हुआ। इस घटना के बाद ऐश्वर्या ने केस दर्ज कराया था और पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में आरोपियों को जमानत मिल गई थी।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *