शहर में सजे मां के भव्य दरबार, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने लिया मां का आशीर्वाद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 20 Oct 2018

आज शहर में कई जगह सजे माता रानी के भव्य दरबार

नौजवानों को धर्म और संस्कृति के साथ जोड़ने के लिए अधिक से अधिक करवाएं धार्मिक और सामाजिक आयोजन – केडी भंडारी

डेली संवाद, जालंधर

आज जालंधर शहर में विभिन्न स्थानों पर माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसके दौरान पंजाब की मशहूर धार्मिक पार्टियों ने मां नाम का गुणगान किया और भक्तों को माता रानी के नाम सिमरन के साथ जोड़ा।

शहर में सजे मां के भव्य दरबार, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने लिया मां का आशीर्वाद

इस दौरान विभिन्न जागरण आयोजनों में पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ केडी भंडारी ने अपने साथियों सहित पहुंचकर माता रानी का गुणगान सुना और मां चरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शहर में सजे मां के भव्य दरबार, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने लिया मां का आशीर्वाद

इस मौके पर भंडारी ने कहा कि हम सभी को चाहिए कि अपने अपने इलाकों में अधिक से अधिक धार्मिक और सामाजिक आयोजन करवाएं ताकि हमारी नौजवान पीढ़ी हमारे धर्म और संस्कृति के साथ जुड़कर रह सके।

इस मौके पर विभिन्न धार्मिक सभाओं द्वारा पूर्व सीपीएस केडी भंडारी को माता रानी के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शहर में सजे मां के भव्य दरबार, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने लिया मां का आशीर्वाद

जनता कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर नगर, नेशनल पार्क, कबीर नगर आदि स्थानों पर करवाए गए माता रानी के भव्य जागरण के आयोजन के लिए प्रबंधक कमेटियों की सराहना की गई और उन्हें बधाई दी गई।

शहर में सजे मां के भव्य दरबार, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने लिया मां का आशीर्वाद

इस दौरान भंडारी के साथ वार्ड नंबर 80 भारतीय जनता पार्टी इंचार्ज एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल नंबर 1 के प्रधान नीरज जस्सल, भारतीय जनता पार्टी मंडल नंबर 1 के सचिव रितेश मनु, उमेश बत्रा और युवा भाजपा एवं तेजतर्रार नेता अमित शर्मा मोंटी ने भी माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *