#MeToo: महिला अफसर को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले पंजाब के कैबिनेट मंत्री से नहीं मिले राहुल गांधी, चन्नी से छिन सकती है मंत्री की कुर्सी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 31 Oct 2018

चंडीगढ़। महिला आईएएस अफसर को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। चन्नी ने भले ही महिला अफसर से माफी मांग ली है, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी काफी नाराज बताए जा रहे हैं। तीन दिन पहले ही विदेश से लौटे चन्नी ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन चन्नी को गांधी ने समय नहीं दिया।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

सूत्र बताते हैैं कि चन्‍नी ने राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की और उनसे मिलने के लिए समय मांगा। लेकिन, उनकी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी। दूसरी ओर दिल्ली में पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चन्नी को कैबिनेट से बाहर का रास्ता किसी भी समय दिखाया जा सकता है।

अन्य राज्यों के चुनाव में बन सकता है अहम मुद्दा

चन्‍नी की मंत्री पद से छुट्टी के कई कारण हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में कांग्रेस चुनाव में उतरी हुई है। वहां भाजपा ने चन्नी के मामले में राहुल की चुप्पी को लेकर पोस्टर भी बना दिए हैं। यही नहीं, यहां अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने भी राहुल की चुप्पी को लेकर निशाना साध रखा है जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *