चंडीगढ़। डॉली बिंद्रा ने आरोप लगाया है कि विवादों में रही धर्म गुरु राधे मां ने चंडीगढ़ में आला पुलिस अधिकारी के आवास पर उनका यौन शोषण करवाया। डॉली बिंद्रा ने इस बारे में ट्वीट किया है।
#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप
उनका कहना है कि साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया था। इसके खिलाफ उन्होंने तुरंत आवाज उठाई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
उनका आरोप है कि उनके साथ वारदात राधे मां के इशारे पर चंडीगढ़ में रहने वाले पंजाब पुलिस के एक आला अधिकारी के आवास पर की गई। इसकी उन्होंने यू.टी. पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में कोई कदम नहीं उठाया और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…