SBI कार्ड से निकासी की नई सीमा आज से लागू, जानिए अब ATM रोजाना कितनी रकम निकाल सकते हैं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 386 शब्द|📅 31 Oct 2018

डेबिट कार्ड के जरिये 20 हजार रुपये ही निकाल पाएंगे, पहले यह सीमा 40 हजार रुपये थी

नई दिल्ली देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के डेबिट कार्डधारकों के लिए नकद निकासी सीमा आज से बदल गई है। एसबीआई के ग्राहक बुधवार से डेबिट कार्ड के जरिये 20 हजार रुपये ही निकाल पाएंगे, पहले यह सीमा 40 हजार रुपये थी। नकद निकासी की यह सीमा क्लासिक और मेस्ट्रो डेबिट कार्डधारकों पर प्रभावी होगी, जो एसबीआई के कुल कार्डधारकों की संख्या के करीब 50 फीसदी हैं।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

एसबीआई ने कहा है कि जिन्हें ज्यादा निकासी की जरूरत है, वे दूसरे कार्डों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई के उच्च निकासी सीमा वाले कार्डों से रोजाना एक लाख रुपये तक निकाले जा सकते हैं।

बैंक धोखाधड़ी पर अंकुश के लिए उठाया कदम

एसबीआई ने नकद निकासी घटाने का यह कदम बैंक धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश के तहत उठाया है। दरअसल, बिना ईएमवी चिप वाले कार्डों से धोखाधड़ी और कार्डों की क्लोनिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद आरबीआई ने बैंकों को कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया था।

एसबीआई में अलग निकासी सीमा

  • क्लासिक एवं मेस्ट्रो डेबिट कार्ड : 20 हजार
  • ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड : 50,000
  • प्लैटिनम इंटनेशनल डेबिट कार्ड : 01 लाख
  • पीएनबी प्लैटिनम कार्ड : 50 हजार
  • पीएनबी क्लासिक कार्ड : 25 हजार
  • बैंक ऑफ बड़ौदा रुपे क्लासिक : 25 हजार

एचडीएफसी में एक लाख तक सीमा

  • एचडीएफसी प्लैटिनम चिप कार्ड : 01 लाख
  • एचडीएफसी टाइटेनियम रॉयल डेबिट कार्ड : 75 हजार
  • एचडीएफसी ईजीशॉप डेबिट कार्ड : 25 हजार
  • एचडीएफसी रुपे प्रीमियम डेबिट कार्ड : 25 हजार
  • ईजीशॉप टाइटेनियम डेबिट कार्ड : 50 हजार (रुपये निकासी प्रतिदिन)

एक्सिस बैंक में तीन लाख तक सीमा

एक्सिस बैंक का बरगंडी डेबिट कार्ड से निकासी सीमा तीन लाख रुपये है। टाइटेनियम प्राइम और प्लस डेबिट कार्ड में प्रतिदिन निकासी 50 हजार रुपये है।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड से रोजाना 50 हजार रुपये प्रतिदिन की निकासी कर सकते हैं। इसके प्रिविलेज टाइटेनियम से एक लाख रुपये और स्मार्ट शॉपर गोल्ड से 75 हजार और स्मार्ट शॉप सिल्वर से 50 हजार रुपये प्रतिदिन कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *