दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना के बाजवा नगर में स्थित हौजरी फैक्टरी में आग लगने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाजवा नगर में कालरा ट्रेडिंग की 3 मंजिला फैक्टरी में 4 मजदूर वहीं रहते थे। सुबह 4: 15 बजे के करीब फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने के कारण उनकी मौत हो गई।
टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, ‘बाथरूम’ में बगार
फैक्टरी मालिक फैक्टरी को बाहर से ताला लगाकर चला जाता था। इस कारण मजदूरों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और उनकी दम घुटने से मौत हो गई। फिलहाल मौके पर प्रशासनिक टीम पहुंचकर जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड की 3-4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।
लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो










