जालंधर में पकड़े गए आतंकियों में बुरहान बानी और गुलाम कश्मीर के आतंकी मूसा का भाई, 1 घन्टे बाद होगा बड़ा खुलासा

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की जालन्धर में उपस्थिति के दौरान जम्मू कश्मीर के स्पैशल आप्रेशन ग्रुप और पंजाब पुलिस ने संयुक्त आप्रेशन में यहां जालन्धर में एक बड़े आतंकी मोड्यूल का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में कश्मीरी आतंकी गुट अंसार-गाजवत-उल-हिन्द (एजीएच) के 3 आतंकियों की गिरफ्तारी की गई है और इनके कब्जे से असॉल्ट राइफल्स सहित विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

इस सम्बन्ध में डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा के हवाले से इन्फोर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह आप्रेशन आज तडक़े जालन्धर से फिरोजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लांबड़ा के निकट शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीच्यूट के हॉस्टल में किया गया है। हॉस्टल का यह कमरा बीटेक (सिविल) दूसरे समैस्टर के छात्र जाहिद गुलजार, पुत्र गुलजार अहमद रादर, निवासी राजपोरा, पुलिस स्टेशन अवंतीपोरा, श्रीनगर का है।

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372551936618221/

इस दौरान ही उक्त हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी हुई

छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने जाहिद के साथ मोहम्मद इदरिश शाह उर्फ नदीम, निवासी पुलवामा, (जम्मू कश्मीर) तथा यूसुफ रफीक भट्ट, नूरपुरा, पुलवामा (जम्मू कश्मीर) को काबू किया। इस दौरान ही उक्त हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी हुई। इनके विरुद्ध एफआईआर नम्बर 166, दिनांक 10 अक्तूबर 2018 भादसं की धारा 121, 121ए, 120बी आम्र्स एक्ट की धारा 25/54/59 एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 10/13/17/18/18बी/20/38/39/40 अनलॉफुल प्रीवेंशन एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन सदर जालन्धर में केस दर्ज किया गया है।

डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने इन गिरफ्तारियों पर यह आशंका व्यक्त की है कि एजीएच और इसके व्यक्तियों से बरामद हथियार यह संकेत दे रहे हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के पश्चिमी बॉर्डर पर आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहाकि इन गिरफ्तारियों से कई महत्वपूर्ण सूचनाएं तथा पंजाब और जम्मू कश्मीर में काम कर रहे आतंकी गुटों की जानकारी हासिल होने की संभावना है। उन्होंने कहाकि इस सम्बन्ध में आगे जांच जारी है।

पटियाला के बनूड़ स्थित अरयान्स ग्रुप ऑफ पोलिटेक्निक कालेजज से गिरफ्तार किया था

डीजीपी ने कहाकि यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गाजी अहमद मलिक, निवासी शोपियां, (जम्मू कश्मीर) नामक एक अन्य आतंकी को पंजाब पुलिस ने हाल ही में पटियाला के बनूड़ स्थित अरयान्स ग्रुप ऑफ पोलिटेक्निक कालेजज से गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि गाजी जम्मू कश्मीर पुलिस के उस एसपीओ का करीबी रिश्तेदार है जो पीडीपी विधायक के श्रीनगर स्थित घर से 7 राइफल्स लेकर फरार हो गया था। इसके बारे यह आशंका व्यक्त की जा रही थी कि इसने हिजबुल मुजाहिदीन मिलिटेंट ग्रुप की सदस्यता हासिल कर ली है। इसे बाद में जम्मू कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।

इस घटना को लेकर कई अन्य कयास भी लगाए जा रहे हैं। इन कयासों की वजह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का इन दिनों जालन्धर में तीन दिवसीय प्रवास का होना भी है। भागवत वीरवार को जालन्धर से प्रस्थान करने वाले हैं, ऐसा पता चल रहा है। उधर सूत्र यह भी बता रहे हैं कि गिरफ्तार आतंकियों में से एक आतंकी पिछले कुछ महीने पहले मारे गए आतंकी बुरहान बानी और गुलाम कश्मीर में बैठे आतंकी जाकिर मूसा का चचेरा भाई भी है।

https://www.facebook.com/dailysamvad1/videos/372527856620629/



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *