MLA सुशील रिंकू के खिलाफ एक बाऱ फिर से शीतल अंगुराल ने खोला मोर्चा, कहा-अवैध कामों को प्रमोट कर रहे हैं रिंकू, देखें VIDEO क्या बोले MLA

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नितिन कौड़ा
डेली संवाद, जालंधर

भाजपा के नेता शीतल अंगुराल, अमित तनेता और अकाली दल के नेता एचएस वालिया ने एक बार फिर से वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू पर आरोप लगाया है। शीतल अंगुराल ने कहा है कि एमएलए सुशील रिंकू अवैध कामों को प्रमोट कर रहे हैं। वे अवैध कालोनियों के प्रमोटरों से मिलकर इलाके में अवैध काम करवा रहे हैं।

CT और Aryan ग्रुप की रद्द हो सकती है मान्यता, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मामला

अंगुराल ने कहा कि रसीला नगर की अवैध कालोनी का खुद विधायक ने शिकायत की थी, अब जब कार्रवाई के लिए टीम पहुंची तो उसे अफसरों को भगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जालंधर के एक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार से एक वीडियो और आडियो रिकार्डिंग मिली है, जिसमें जालंधर वैस्ट का कांग्रेसी पार्षद पति लोगों से वसूली कर दुकानें बनवा रहा है।

इसे जरूर पढ़ें – EXCLUSIVE: मुख्यमंत्री कैप्टन जिस ग्लोबल कबड्डी के सरप्रस्त, उसका मुख्य आयोजक व संयोजक आतंकी हवारा का प्रोमोटर, देखें तस्वीरें और VIDEO, पढ़ें ‘डेली संवाद’ का बड़ा खुलासा

सनसनीखेज आरोप लगाने के बाद शीतल अंगुराल से पत्रकारों ने जब उक्त वरिष्ठ पत्रकार का नाम पूछा तो वे मुकर गए। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ पत्रकार का नाम सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। अंगुराल का दावा है कि वरिष्ठ पत्रकार ने उक्त पार्षद पति से फोन पर बात की और उन्हें रिकार्डिंग दी है। भाजपा नेता अमित तनेजा ने कहा कि इससे पहले भी प्रेस कांफ्रेंस कर विधायक के खिलाफ सबूत दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

जनता के हक के लिए लड़ते रहेंगे, धक्केशाही बरदाश्त नहीं – रिंकू

विधायक सुशील रिंकू ने कहा है कि वे जनता के हक के लिए हमेशा खड़े हैं। जनता के हित की लड़ाई के लिए वे हर जगह लड़ेंगे। नगर निगम ही नहीं, किसी भी विभाग का अफसर अगर जनता के साथ धक्केशाही करेगा, तो सुशील रिंकू उसके खिलाफ खड़ा है। हम गरीबों के साथ मजाक नहीं होने देंगे। सरकार नई पालिसी ला रही है, लोग पैसा जमा करवाने को तैयार हैं।

देखें वीडियो, क्या बोले विधायक सुशील रिंकू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *