VIDEO: तेरी भैंण दी…. तेरी मा दी….ओए इंस्पेक्टरां, ओये कुत्तिया…देखें पूर्व मेयर सुरेश सहगल का रौद्र रूप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम जालंधर के कौंसलरों और अफसरों के बीच उठा विवाद अभी थमा नहीं है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व मेयर और निगम अफसरों के बीच बवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि पूर्व मेयर सुरेश सहगल ने अवैध निर्माण रोकने पहुंचे इंस्पैक्टर दिनेश जोशी की पिटाई की है। आरोप यह भी है कि इंस्पैक्टर दिनेश जोशी ने मकान मालिक से 10,000 रुपए रिश्वत मांगी थी।

#MeToo : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत चन्नी पर महिला IAS अफसर ने लगाए आरोप

 

मकान मालिक ने इसकी जानकारी पूर्व मेयर सुरेश सहगल को दी। सहगल मौके पर पहुंचे तो इंस्पैक्टर में कहासुनी हो गई। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि इंस्पैक्टर ने उससे 10,000 रुपए रिश्वत मांगी। पूर्व मेयर सुरेश सहगल के मुताबिक उनके क्षेत्र फगवाड़ा गेट में गरीब ब्राह्मण परिवार नानकशाही ईंटें निकाल कर नई दीवार बना रहे थे। जिस बारे नोटिस आया था।

पूर्व मेयर ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग इंस्पैक्टर द्वारा बिल्डिंग मालिक से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस जगह के आगे मेन रोड पर 3 दुकानें बनी हुई हैं। अगर इस स्थान को कब्जा बताया जा रहा है तो वे 3 दुकानें भी कब्जे वाले स्थान पर बनी होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।

इंस्पैक्टर को ये अवैध निर्माण नजर क्यों नहीं आता

हैरानी की बात तो यह है कि यहां भगत सिंह चौक के आगे तीन मंजिला कामर्शियल अवैध निर्माण करवा कर लैंटर डाला जाता है, लेकिन इंस्पैक्टर महोदय को यह कामर्शियल निर्माण नजर नहीं आता। इलाके के लोगों ने कहा है कि इंस्पैक्टर पैसे लेकर अवैध रूप से तीन मंजिला कामर्शियल इमारत खड़ी करवा रहे हैं, उन्हें रोकना वाला कोई नहीं है। और कोई गरीब पुराना घर बनाने लगे तो रुकवाने पहुंच जाते हैं।

देखें वीडियो

https://youtu.be/uSdET8WAy2A

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *