जालंधर: दीवाली की रात में पटाखों-मिठाइयों का निकला करीब 200 टन कूड़ा, निगम ने ऐसे शुरू करवाई सफाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

शहर के लोगों ने इस दिवाली पर दो दिनों के भीतर करीब 200 टन अतिरिक्त कूड़ा फैलाया है। आम दिनों में रोजाना जहां शहर से करीब 500 टन कूड़ा निकलता हैं, वहीं दीवाली अगले दिन करीब 700 टन कूड़ा बिखरा। इसे लेकर नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से सफाई अभियान में जुट गई है।

दीवाली के बाद शहर की सफाई को लेकर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव वर्मा अपनी टीम के साथ शुक्रवार को शहर के कई इलाकों का दौरा किया।

राजीव वर्मा के मुताबिक उनकी टीम ने जो रिपोर्ट दी है, उसके मुताबिक करीब 200 टन कूड़ा मलबा अतिरिक्त साफ करना पड़ेगा। इसके लिए उन्होंने बीएंडआर की मशीनरी को भी हैल्थ ब्रांच के साथ लगाया है।

ज्वाइंट कमिश्नर राजीव वर्मा खुद अफसरों के साथ गारबेज डंप और शहर के अन्य इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में शहर का हर एक गारबेज प्वाइंट साफ होगा। इसके लिए मशीनरी के साथ साथ मैनपावर को लगाया गया है।

कहां से आया अतिरिक्त 200 टन कूड़ा

ज्वाइंट कमिश्नर राजीव वर्मा के मुताबिक पिछले दो दिनों में शहर में रोजाना निकलने वाले कूड़े से कहीं ज्यादा कूड़ा निकला है। एक अऩुमान के तहत करीब 200 टन कूड़ा अतिरिक्त निकला है।

उन्होंने कहा कि ये कूड़ा घरों से निकलने वाले मलबे, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, पैंट, पीओपी, मलबा, मिठाइयों के डिब्बे और पटाखों के कचरे के रूप में है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *