पंजाबियों के ‘दिल’ की देखभाल को लेकर कैप्टन का बड़ा फैसला, अब PHC स्तर पर ही मिलेंगी ये सुविधाएं

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 500 शब्द|📅 27 Nov 2018
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और वैलनैस्स केन्द्रों में ई.सी.जी. की सुविधा मुहैया करवाई जायेगी- ब्रह्म मोहिंद्रा

  • पिछले समय में 5000 की आबादी तक ई.सी.जी. की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई

  • लोग अब दिल संबंधी समस्याओं के लिए पी.एच.सी. स्तर पर चैकअप करवा सकते हैं

  • प्रशिक्षण प्राप्त 166 स्टाफ नर्सों को कम्युनिटी हैल्थ अफ़सर के तौर पर तैनात किया जाऐगा

  • गर्भवती महिलाओं को एमरजैंसी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए डी.एम.सी. अस्पताल के साथ महीने में किया जायेगा समझौता

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा है कि राज्य के नागरिकों को मानक स्वास्थ्य सेवाएंं मुहैया करवाने की दिशा की तरफ एक अहम कदम उठाते हुए अब से सूबे भर के सभी मूलभूत स्वास्थ्य केन्द्रों और वैलनैस्स केन्द्रों में ई.सी.जी. की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।

सूबे के सिविल सर्जनों की मासिक समीक्षा मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि हम मूलभूत स्वास्थ्य केन्द्रों और वैलनैस्स केन्द्रों में ई.सी.जी. की सहूलतें मुहैया करवाने के योग्य होंगे। उन्होंने कहा कि सूबे में पिछले समय के दौरान कभी भी ई.सी.जी. की सुविधा इन केन्द्रों में मुहैया नहीं करवाई गई है जबकि स्वास्थ्य वैलनैस्स केन्द्रों में 5000 की आबादी को और प्रारम्भिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 30,000 की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण इलाकों के लोग भी दिल की समस्याओं संबंधी स्वास्थ्य केन्द्रों में अपनी जांच करवा सकते हैं। वैलनैस्स केन्द्रों में मानक सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में मज़बूती लाने के लिए हरेक केंद्र में जल्द ही 166 स्टाफ नर्सों को कम्युनटी हैल्थ अफ़सर के तौर पर तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन सभी स्टाफ नर्सों को 12 आम बीमारियों संबंधी प्राथमिक सेवा प्रदान करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सिविल सर्जनों द्वारा पी.एन.डी.टी. एक्ट के अंतर्गत की गई जांच गतिविधियों के आंकड़ों की समीक्षा भी की गई। उन्होंने सिविल सर्जनों को निर्देश देते हुए जांच गतिविधियों में तेज़ी लाने के लिए कहा जिससे यहाँ ग़ैर- कानूनी लिंग निर्धारण टैस्टों की चैकिंग की प्रक्रिया में और सुधार लाया जा सके। उन्होंने सिविल सर्जनों को प्राईवेट अल्ट्रासाउंड और स्कैनिंग केन्द्रों की गतिविधियों पर पैनी नजऱ रखने के निर्देश दिए।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात की सराहना की कि सूबे के और जिलों के मुकाबले पटियाला और मानसा में संंस्थागत प्रसूतियों की दर ज़्यादा है। उन्होंने सिविल सर्जनों को कहा कि वह लोगों को संंस्थागत प्रसूतियों के लिए अस्पतालों में आने के लिए प्रेरित करते हुए होम डिलिवरियों को घटाने के लिए यकीनी बनाएं। उन्होंने इस संबंधी लोगों को जागरूक करने और संस्थागत प्रसूतियों के लिए ए.एन.एम. और आशा वर्करों की सेवाएं ली जाएं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *