भिन्न-भिन्न विषयों पर आधारित सेंट सोल्जर में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप की भिन्न-भिन्न ब्रांचों के छात्रों ने हिस्सा लिया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा और मैनेजमेंट सदस्य प्रदर्शनी को देखेंने के लिए विशेष रूप से उपस्थित थे।

छात्रों द्वारा साइंस, सोशल साइंस, गणित और आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनियाँ लगाई गई जिसमें विशेषकर मैगनैटिक सैपरेशन, हाईड्रो इलैक्ट्रीसिटी जीन क्लोनिंग, ग्रामीण विकास योजना, थीम्स गो ग्रीन, पंजाबी विरसा, भिन्न-भिन्न राज्यों की संस्कृति, भारत दर्शन, डैकोरेशन मैटेरियल, स्मार्ट सिटी, सेव अर्थ, गणित के पाइथागोरस, 3डी शोयस, फरैक्शन इत्यादि मॉडल्स, आर्ट एंड क्राफ्ट में व्यर्थ हुई वस्तुओं से छात्रों ने प्रयोग करने वाली वस्तुओं बना उनकी प्रदर्शनी लगाई गई। चेयरमैन श्री चोपड़ा और श्रीमती चोपड़ा ने इस प्रदर्शनी में तैयार की गई सुंदर कलाकृतियों और छात्रों की कलात्मिकता की जमकर प्रशंसा की।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *