चाकू की नोक पर चंडीगढ़ में लड़की के साथ तीन बार दुष्कर्म, मां के दोस्त ने ही बनाया हवश का शिकार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

चिल्ड्रेन वेलफेयर कमेटी की काउंसलिंग के दौरान यहां बड़ा खुलासा हुआ है। 12 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसकी मां के दोस्त ने तीन साल पहले तीन बार दुष्कर्म किया था। फिर सीडब्ल्यूसी की शिकायत पर संबंधित सेक्टर-31 थाना पुलिस ने सनी नाम व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपी सनी पहले से किसी आपराधिक मामले में बुड़ैल में बंद है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है। पीडि़ता अपने चार भाई-बहनों और पेरेंट्स के साथ हल्लोमाजरा में रहती थी। पिता नशेड़ी है और मां बच्चों का ख्याल नहीं रखती है। जिसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने सूचना पाकर चारों बच्चों को यहां के स्नेहालय में भिजवा दिया है।

वारदात के समय पीडि़ता की उम्र 9 साल थी

वहां लगातार काउंसलिंग के दौरान पीडि़ता भावुक हो गई। उसने सीडब्ल्यूसी टीम द्वारा काउंसलिंग के दौरान बताया कि तीन साल पहले उसकी मां का दोस्त सनी अकसर उसके घर आता था। उसने मौका पाकर तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। वारदात के समय पीडि़ता की उम्र 9 साल थी। धमकी देने के कारण उसने मामले के बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *