पंजाब में आतंकी हमला: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने पंजाब के CM को किया फोन, कड़ा कदम उठाने को कहा, पढ़ें सुखबीर क्या बोले, DGP ने कही ये बात

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

अमृतसर में निरंकारी सत्संग डेरा पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की। राजनाथ सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। केंद्रीय गृहमंत्री ने पंजाब सरकार को कड़ा कदम उठाने को कहा है।

पंजाब में अमृतसर के गांव अदलीवाल में आज निरंकारी सत्संग डेरा पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने बम फेंक कर हमला कर दिया जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस महानिरीक्षक (वार्डर रेंज) एस.पी.एस. परमार सिंह ने बताया कि घायलों को अमृतसर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल

वहीं इस हमले के बाद अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर इस हमले को लेकर कांग्रेस सरकार की कड़ी आचोलना की है। उन्होंने कहा है कि पहले जालंधर के मकसूदां पुलिस थाने में बम ब्लास्ट और अमृतसर में निरंकारी डेरे पर बम ब्लास्ट ने कांग्रेस सरकार की पोल खोल दी है। कांग्रेस और कैप्टन बुरी तरह से फ्लाप रहे हैं।

बम की जांच के लिए फोरेंसिक जांच दल को बुलाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार निरंकारी भवन के गेट पर तैनात महिला कर्मी को नकाबपोश आंतकवादियों ने पिस्तौल दिखा कर काबू में लिया और उसके बाद भवन में घुसकर बम फेंक कर फरार हो गए। हमले के पश्चात इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

बटाला स्थित निरंकारी भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) परमपाल सिंह गांधी और पुलिस अधीक्षक (डी) हरपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।

डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा है कि इसे आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा है कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई है। इसकी जांच चल रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *