बठिंडा के युवक ने 8 साल की बच्ची को मोबाइल पर दिखाया पोर्न वीडियो, फिर जबरन किया दुष्कर्म

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सुल्‍तानपुर में 8 साल की बच्‍ची के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले बठिंडा (पंजाब) के शख्स ने दुष्‍कर्म किया। इससे पहले उसने बच्‍ची को अपने मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो दिखाया। आरोपी के खिलाफ पॉक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

घटना रविवार की बताई जा रही है, जब बच्‍ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले शख्‍स ने उसे लालच देकर अपने घर बुलाया और उसे मोबाइल पर आ‍पत्तिजनक वीडियो देखने के लिए बाध्‍य किया। इस दौरान उसने बच्‍ची को गलत तरीके से छुआ और उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

आरोपी के बाथरूम जाने पर बच्‍ची वहां से भाग निकली और उसने रोते-रोते अपने साथ हुई गंदी हरकत के बारे में माता-पिता को बताया, जिसके बाद उन्‍होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के पंजाब बठिंडा का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका नाम जीतेंद्र बताया जा रहा है।

वह पिछले करीब 6 महीने से सुल्‍तानपुर के एम्‍युजेंट पार्क में काम कर रहा था। पुलिस का कहना है कि बच्‍ची ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्‍ची के पिता कंस्‍ट्रक्‍शन मजदूर और मां गृहिणी हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *