अमृतसर आतंकी हमला: पुलिस ने जारी किए सीसीटीवी फोटो, आतंकियों पर 50 लाख का इनाम घोषित, NIA भी जांच में जुटी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर। जिले के राजासांसी क्षेत्र के अदलीवाल गांव में रविवार को आतंकी हमले के मामले में सीसीटीवी में हमलावरों की तस्‍वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस ने ये तस्‍वीरें जारी कर दी है। इसके साथ ही मामले की जांच में तेजी आ गई है और एनअाइए ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

एनआइए टीम सोमवार सुबह से ही जांच में जुट गई है। दूसरी ओर, पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने हमलावरों और हमले में शामिल संदिग्‍धों की गिरफ्तारी के लिए 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि इस बारे में जानकारी पंजाब पुलिस के हेल्‍पलाइन नंबर 181 पर दी जा सकती है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्‍त रखी जाएगी।

रविवार को यहां निरंकारी भवन में चल रहे सत्‍संग पर ग्रेनेड फेंका गया था। इससे हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई आैर करीब 20 लोग घायल हो गए। हमले में पाकिस्‍तानी व कश्‍मीरी आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जाता है कि तीन युवक सत्‍संग के दौरान वहां पहुंचे और ग्रेनेड फेंक दिया। यह मंच के पास फट गया। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि हम इसे आतंकी हमला मान रहे हैं। अन्‍य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *