निगम के ज्वाइंट कमिश्नर का एक्शन, मीटिंग में गैरहाजिर रहने वाले डाक्टर को शो-कॉज नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के नंगलशामां में स्थित डाग पौंड में एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोजैक्ट की मानीटरिंग कमेटी की बैठक नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव वर्मा की अगुवाई में हुई। बैठक में गौधाम गौशाला लांबड़ा के प्रधान मंदीप सिंह बख्शी को कमेटी की मैंबर बनाया गया है। इसके बाद पूरे प्रोजैक्ट की समीक्षा की गई। मीटिंग में लिखित बुलावे के बाद भी न आने पर पशुपालन विभाग के वेटनरी डा. अमर इकबाल सिंह को शो-कॉज नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

ज्वाइंट कमिश्नर राजीव वर्मा ने कहा है कि कमेटी समीक्षा के साथ साथ आवारा कुत्तों की नसबंदी को लेकर किए जा रहे अन्य कामों की भी जानकारी हासिल कर रही है। जिससे आवारा कुत्तों की नसबंदी में तेजी लाई जा सके। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान 1022 आवारा कुत्तों की नसबंदी करने का रिकार्ड चेक किया गया। 

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

राजीव वर्मा ने बताया कि महीने में दो बार हैल्थ अफसर और एक वेटेनरी डाक्टर नंगलशामां के डाग पौंड का दौरा कर नसबंदी की समीक्षा करेंगे साथ ही रिकार्ड जांचेंगे। उन्होंने कहा है कि मीटिंग में गैरहाजिर रहने वाले डा. अमर इकबाल सिंह को नोटिस जारी किया जा रहा है।बैठक में एसई किशोर बांसल, डा. एसएस भट्टी, डा. अमनप्रीत सिंह, हैल्थ अफसर डा. श्रीक़ृष्ण शर्मा और डा. राजकमल मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *