मुल्क में अमन-शांति के लिए जमीअते उलेमा 99 साल बाद पंजाब में करवाएगा राष्ट्रीय एकता सम्मेलन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

देश में मजहबी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए जमीअते उलेमा की तरफ से राष्ट्रीय एकता सम्मेलन 2 दिसंबर को लुधियाना के दानामंडी में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होगा। यह आयोजन गुलाम सरवर सबा, मौलाना मुमताज काशिमी, कारी खुर्शीद आलम शेरवानी की देखरेख में होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आज खांबड़ा जालंधर में बैठक की गई।

मजहर आलम मजाहिरी की अध्यक्षता में खांबड़ा (जालंधर) में हुई इस बैठक में तय हुआ है कि सभी वर्ग और सभी धर्मों के लोग जालंधर से भारी तादात में शामिल होंगे। 

आल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी के जिला प्रधान व पंजाब कांग्रेस के सैक्रेटरी (माइनाॅटरी डिपार्टमेंट) अख्तर सलमानी और बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन सेल के मैंबर और कांग्रेस प्रवासी सेल के वाइस चेयरमैन जब्बार खान ने बताया कि मुल्क में अमन चैन और पंजाब में भाईचारे व आपसी सौहार्द को लेकर लुधियाना में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 99 साल के बाद पंजाब की धरती पर पहली बार यह सममेलन हो रहा है। इसमें पूरे मुल्क से लोग शामिल होंगे। 

आज हुई बैठक में आल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी के जिला प्रधान व पंजाब कांग्रेस के सैक्रेटरी (माइनाॅटरी डिपार्टमेंट) अख्तर सलमानी बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन सेल के मैंबर और कांग्रेस प्रवासी सेल के वाइस चेयरमैन जब्बार खान, आल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी के सह महासचिव आकिब जावेद सलमानी, काशिफ काजिमी और हाजी जहीर अहमद, अलाउद्दीन अहमद, नदीम सलमानी, नौशाल सलमानी, वसीम ठेकेदार, एडवोकेट अब्दुल्ला आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *