MLA से बहस करने वाली महिला SHO समेत कई पुलिस अफसरों का तबादला, देखें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के कांग्रेसी विधायक से उलझने वाली महिला एसएचओ समेत कई अफसरों का तबादला हो गया है। इसमें सात पुलिस अफसर शामिल हैं। सरकार ने इसे रुटीन तबादला बताया है, लेकिन चर्चा यह है कि विधायक घुबाया से बहस करने वाली महिला को राजनीति से प्रेरित होकर स्थानांतरण किया गया है।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

फाजिल्का के विधायक दविंदर सिंह घुबाया के साथ बहस करने वाली महिला एसएचओ लवमीत कौर का तबादला फाजिल्का से जलालाबाद में कर दिया गया है। इसके साथ कई अन्य पुलिस अधिकारियों के भी तबादले किये गए हैं।

गौरतलब है कि एसएचओ लवमीत कौर एक चालान को लेकर विधायक दविंदर सिंह घुबाया के साथ फोन पर बहस कर रही थी और विधायक ने उन्हें ट्रांसफर की धमकी भी दी थी, लेकिन बिना डरे एसएचओ ने कहा था कोई न देख लेंगे। अब एसएचओ लवमीत कौर का तबादला कर दिया गया है।

पढ़ें: जालंधर के न्यूरो सर्जन ने नर्स से की छेड़खानी, विरोध करने पर डाक्टर ने ही नर्सों को बेरहमी से पीट दिया

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *