उत्पन्ना एकादशी आज, जाने इसका महत्व, ऐसे हुई थी एकादशी व्रत की शुरुआत, एसे करें पूजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 03 Dec 2018
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

जालंधर। सामान्य स्थिति में साल में कुल 24 एकादशी व्रत पड़ते हैं. इन एकादशियों को ग्यारस भी कहते हैं, लेकिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी सबसे अनोखी मानी जाती है, क्योंकि इसी दिन एकादशी का जन्म हुआ था।

मान्यताएं बहुत हैं लेकिन कुछ बातों पर गौर करें तो इनमें गहरी सच्चाई भी है. इस एक व्रत से ऐश्वर्य, संतान, मुक्ति और मोक्ष की कामना भी पूरी की जा सकती है. उत्पन्ना एकादशी आज मंगलवार को है।

स्वयं ही सुलझ जाएंगी जीवन की हर उलझन-

एकादशी व्रत कोई भी व्यक्ति कर सकता है. इस दिन व्रत करने से भक्तजनों को सभी तरह के पापों मुक्ति मिल जाती है. उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु ने राक्षस मुरसुरा को मारा था और इसी दिन श्रीहरि विष्णु से देवी एकादशी उत्पन्न हुई थीं. यहीं से एकादशी व्रत का आरंभ माना गया है. कहते हैं जो व्यक्ति पूर्ण निष्ठा से ये व्रत करता है उसे संसार के सभी कष्टों से श्रीहरि मुक्ति दिलाते हैं।

एकादशी व्रत के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  • तामसिक आहार पूरे दिन नहीं करना है।
  • किसी से भी बुरा व्यवहार नहीं करना है।
  • पूरे दिन बुरे विचारों से भी दूर रहें।
  • प्रभु विष्णु को अर्घ्य दिए बिना दिन की शुरुआत न करें।
  • केवल हल्दी मिले हुए जल से ही अर्घ्य दें।
  • अर्घ्य के लिए रोली या दूध का इस्तेमाल न करें।
  • सेहत ठीक न हो तो उपवास न रखें।
  • सेहत ठीक न होने पर केवल बाकी नियमों का पालन करें।

एकादशी व्रत से लाभ-

  • भगवान कृष्ण को फल चढ़ाएं।
  • श्री कृष्ण को तुलसी दल और पंचामृत अर्पित करें।
  • इसके बाद ‘क्लीं कृष्ण क्लीं’ का जाप करें।
  • भगवान से कामना पूर्ति की प्रार्थना करें।
















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *