श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निकाली गई सांध्य फेरी, 9 दिसंबर को धर्म सम्मेलन होगा : सुनीता भारद्वाज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर

प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या मे बने उसके लिए 9 दिसंबर को श्री देवी तालाब मन्दिर मे हो रहे धर्म सम्मेलन का निमंत्रण देने के लिए आज श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड के अध्यक्ष दर्शन लाल शर्मा व स्त्री सत्संग सभा व भाजपा मंडल 8 महिला मोर्चा प्रधान सुनीता भारद्वाज की अध्यक्षता में महिलाओं ने एकत्रित होकर विशाल साध्य फेरी निकली। श्री महालक्ष्मी मंदिर से आदर्श नगर, बाग बारिया, चरणजीतपुरा से होकर नौहरिया मन्दिर गुड़ मंडी जाकर समाप्त हुई।

इस सांध्य फेरी का शुभारंभ ज़िला भाजपा प्रधान रमन पब्बी, गौतम कुकरेजा, दर्शनलाल शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की उप-प्रधान सुमन सहगल, जिला प्रधान सुखराज कौर, महामंत्री सीमा साहनी, पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा, मंडल भाजपा प्रधान राजेश जैन, मनोरंजन कालिया, अशोक सरीन हिक्की, मीनू शर्मा, सुनीता भारद्वाज ने ज्योति प्रज्वालित करके किया।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

इस अवसर पर पूर्व सीपीएस विधायक के.डी भंडारी, मंडल युवा भाजपा प्रधान मयंक व्यास, गुलशन व्यास, राजीव वालिया, ललित बब्बू, मीडिया इंचार्ज बाबू अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। सुनीता भारद्वाज ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि मंदिर निर्माण मामला जरूरी नही है उन लोगों को प्रभु श्री राम के भक्तों की शक्ति का ज्ञान नही है।

इस अवसर पर रंजना धवन, कमलेश विभरा, मीना प्रभाकर, निर्मल मल्होत्रा, नीलम शर्मा, वनिता रामपाल, अंजू कपूर, आशा जुनेजा, मंजू शर्मा, राधा, सम्पति देवी, हेमंत शर्मा, एस.के रामपाल, राजिंदर भारद्वाज, संजीव शर्मा, अरविंद देव, सुरेश बोधा, डॉ करुणा सागर, राहुल बाहरी, डॉ राज कुमार शर्मा, मंजू शर्मा, गौरव राय, राज कुमार कपूर, मंगल पहलवान, दीपू पहलवान, हैप्पी शर्मा, सुरजीत सिंह, ओंकारजोत सिंह, तजिंदर वालिया आदि लोग हाज़िर थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *