BJP ने घोषित की इस साल 1027.34 करोड़ रुपए की आय, कांग्रेस ने नहीं दिया कोई ब्यौरा, जाने कितना मालामाल हैं ये पार्टियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 18 Dec 2018

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान अपनी आय और खर्च का ब्यौरा दे दिया है, हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक घोषणा नहीं की है. भाजपा ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 1027.34 करोड़ रुपए की कुल आय घोषित की थी, जिसमें से उसने 74 प्रतिशत (758.47 करोड़ रुपए) खर्च कर दिए।

भाजपा की आय पिछले साल की बजाय इस बार करीब सात करोड़ रुपए की कम आय हुई है, 2016-17 वित्त वर्ष में भाजपा की आय 1,034.27 करोड़ रुपए थी. यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में सामने आई है. एडीआर ने कहा कि कांग्रेस ने उक्त वर्ष के लिए अपनी ऑडिट रिपोर्ट अभी जमा नहीं की है।

वही कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(एम) ने 104.847 करोड़ रुपए की आय बताई है और इसने 83.482 रुपए खर्च कर दिए. रिपोर्ट के मुताबिक 2017-18 में बसपा की कुल आय 51.7 करोड़ रुपए थी जिसमें से पार्टी ने केवल 29 प्रतिशत यानी 14.78 करोड़ रुपए ही खर्च किये।

रिपोर्ट के अनुसार राकांपा एकमात्र पार्टी है, जिसने 8.15 करोड़ रुपये की कुल आय से अधिक पैसा खर्च कर दिया. उसका खर्च 8.84 करोड़ रुपए रहा. तृणमूल कांग्रेस की कुल आय 5.167 करोड़ रुपए तो सीपीआई की कुल आय 1.55 रुपए रही।

वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 225.36 करोड़ रुपए की आय वाली कांग्रेस ने अभी तक अपने इन्कम टैक्स रिटर्न की कॉपी जमा नहीं करवाई है. पार्टियों को 30 अक्टूबर तक वार्षिक ऑडिट के लिए कागजात जमा कराने थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *