मुल्क की अमन-शांति के लिए लुधियाना में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन, नायब शाही इमाम पंजाब ने अख्तर सलमानी को सम्मानित किया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

देश में मजहबी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए जमीअते उलेमा की तरफ से राष्ट्रीय एकता सम्मेलन लुधियाना के दानामंडी में आयोजित हुआ। इसमें आल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी के जिला प्रधान व पंजाब कांग्रेस के सैक्रेटरी (माइनाॅटरी डिपार्टमेंट) अख्तर सलमानी को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस सम्मेलन में देशभर से लोग इकट्ठा हुए। सम्मेलन में नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी ने करतारपुर के रहने वाले और आल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी के जिला प्रधान व पंजाब कांग्रेस के सैक्रेटरी (माइनाॅटरी डिपार्टमेंट) अख्तर सलमानी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद पंजाब औऱ पूरे मुल्क में अमन चैन का है।

यह आयोजन गुलाम सरवर सबा, मौलाना मुमताज काशिमी, कारी खुर्शीद आलम शेरवानी की देखरेख में हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में दिलबर खान साहब चेयरमैन माइनॉरिटी डिपार्टमेंट पंजाब कांग्रेस कमेटी अपनी टीम के साथ शामिल हुए जिसमें हज कमेटी के मेंबर हाजी अहमद अली गुड्डू हनीफ खान मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *