हनुमानगढ़। काफी समय से पाकिस्तान के करतारपुर गुरुद्वारे को लेकर विपक्ष से तनातनी की सामना कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आखिरकार जवाब दिया है। राजस्थान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने सारा ठीकरा कांग्रेस के सिर पर फोड़ दिया और कहा कि विभाजन के वक्त अगर कांग्रेस के नेताओं ने ‘समझदारी, संवेदशीलता और गंभीरता’ दिखाई होती तो करतारपुर कभी भारत से अलग होकर पाकिस्तान में जाता ही नहीं।
इसे भी पढ़ें: दलित छात्रों के वजीफों पर राजनीति करते रहे नेता, करोड़ों रुपए डकार गई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU)
गौरतलब है कि बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्राओं से गरमाए करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच खूब रस्साकशी चली है। जहां एक ओर पाकिस्तान से नरम रवैया अपनाने के लिए बीजेपी ने सिद्धू पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं सिद्धू ने भी सीधे-सीधे पीएम पर हमला किया है। पीएम ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है।
राजस्थान के हनुमानगढ़ में पीएम ने कहा, ‘विभाजन के समय अगर कांग्रेस नेताओं में इस बात की थोड़ी भी समझदारी, संवेदशीलता और गंभीरता होती कि हिन्दुस्तान के जीवन में गुरुनानक देव का स्थान क्या है, तो 3 किलोमीटर की दूरी पर हमारा करतारपुर हमसे अलग नहीं होता।’
https://youtu.be/mTI_R1FeJ-E
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…









