तहसील में घूस लेता पकड़ा गया कानूनगो, 6,000 रुपए के साथ रंगे हाथ विजीलैंस ने किया काबू

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गुरूहरसहाए जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात कानूनगो प्रदीप कुमार धवन को रंगे हाथों काबू किया। गुरूहरसहाए जि़ला कानूनगो प्रदीप कुमार धवन को शिकायतकर्ता जसविन्दर सिंह निवासी गाँव शरींह वाला बराड़ जि़ला फिऱोज़पुर की शिकायत पर 6,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त कानूनगो द्वारा उसकी ज़मीन की निशानदेही करवाने के बदले 6,000 रुपए की माँग की गई है। शिकायतकर्ता की जानकारी को जाँचने के बाद विजीलैंस ने दो गवाहों की हाजिऱी में जसविन्दर सिंह से 6,000 रुपए रिश्वत लेते हुए उक्त दोषी कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *