जालंधर की विजीलैंस टीम ने इस इंजीनियर को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला
विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा पंचायती राज ब्लाक ढिल्लवां जि़ला कपूरथला में तैनात सहायक इंजीनियर (ए.ई.) मोहन लाल को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ए.ई. मोहन लाल को शिकायतकर्ता कुलविन्दर सिंह, सरपंच गाँव प्रेम नगर, जि़ला कपूरथला की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि सरकार द्वारा गाँव के विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुए अनुदान को ख़र्चने के उपरांत प्रयोग सर्टिफिकेट जारी करने के बदले उक्त ए.ई. द्वारा 20,000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है और सौदा 15,000 में तय हुआ है।

विजीलैंस द्वारा जांच के उपरांत उक्त ए.ई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *