पंजाब में सनसनीखेज वारदात, लड़के ने नहीं किया ये काम, गुस्साई गर्लफ्रैंड ने फेंका तेजाब, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
एकतरफा प्रेम में पागल या लड़कों के लड़कियों के ऊपर तेजाब फेंकने के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन पंजाब के लुधियाना में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के ऊपर तेजाब फेंका। तेजाब से जलने के कारण प्रेमी की मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लुधियाना पुलिस ने बताया कि खन्ना के रहने वाले 23 साल की युवती और 27 साल के युवक के बीच एक साल के प्रेम संबंध थे। कुछ दिनों पहले युवती ने युवक से शादी करने को कहा तो वह टाल-मटोल करने लगा। बीते दिनों युवक ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दोनों अलग धर्म के हैं और उसके परिवारवाले शादी के लिए राजी नहीं होंगे।

प्रेमी के शादी करने से इनकार करने के बाद प्रेमिका बौखला गई। पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर को प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान युवती के ऊपर भी कुछ तेजाब गिर गया। युवक गंभीर रूप से जल गया। युवक इलाज के लिए पटियाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *