पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब खुले में नहीं बिक सकेंगे ये खाद्य पदार्थ और नमक

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के फूड एंड ड्रग ऐडमिनस्ट्रेशन के कमिशनरेट ने फूड सेफ्टी टीमों को राज्यभर में खुले मसालों और नमक की बिक्री को रोकने का आदेश दिया।

फूड सेफ्टी कमिशनर के.एस. पन्नू ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डज़ (बिक्री पर रोकथाम और पाबंदियाँ) रैगूलेशन, 2006 के नियम 2.3.14 के अनुसार, कोई भी व्यक्ति ‘बिना पैकिंग के पीसे हुए मसाले’ नहीं बेच सकता। इन नियमों के अनुसार, सिर्फ सही ढंग के साथ पैक किये और लेबल लगाए मसालों को ही बेचा जा सकता है।

इसलिए सभी टीमों को चौकस रहने के लिए निर्देश दिए गए और उनको अपने अधिकार क्षेत्रों में खुले और बिना पैकिंग के मसाले और नमक न बेचे जाने को यकीनी बनाने और दोषियों के खि़लाफ़ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के अंतर्गत बनती कार्यवाही करने के लिए कहा।

पन्नू ने कहा कि हर भारतीय रसोई में मसाले बहुत महत्व रखते हैं परन्तु उनके रूप को आकर्षित बनाने और वजऩ को बढ़ाने के लिए, पीसे हुए मसालों में नकली रंग, स्टार्च, चाक पाउडर आदि की मिलावट की जाती है। मिलावट वाले मसालों के उपभोग से चमड़ी रोग, जिगर की बीमारियाँ आदि समेत कई तरह की बीमारियाँ हो सकतीं हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *