इनोसैंट हाट्र्स के इनोकिड्स में अभिभावकों के साथ इंडक्शन प्रोग्राम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन व लोहारां में नर्सरी कक्षा में वर्ष 2019-20 के लिए दाखिला पाने वाले बच्चों के अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन सदस्यों के बीच इंडक्शन प्रोग्राम करवाया गया। अभिभावकों का स्वागत मैडम बनदीप द्वारा किया गया। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर आहार विशेषज्ञ मोनिषा सिक्का को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया जिन्होंने बच्चों की ‘फूड व न्युट्रिशन’ संबंधी आवश्यकताओं से अभिभावकों को अवगत करवाया। बच्चों के आहार व पोषण संबंधी उनसे प्रश्न भी किए गए और सही उत्तर देने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों के टिफिन में पौष्टिक भोजन व स्नैक्स ही भेजें।

विद्यालय की मनोविज्ञान विशेषज्ञ हिमानी सिंह ने अभिभावकों के साथ ‘गुड पेरेंटिग’ के टिप्स सांझे किए जो बच्चों के पालन-पोषण को लेकर उनके सहायक होंगे। उन्होंने इसी से संबंधित उन्हें मूवी क्लिपस भी दिखाई। इस इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान शर्मिला नाकरा (वाइस प्रिंसीपल), गुरमीत कौर (इनोकिड्स इंचार्ज, जी.एम.टी.), अल्का अरोड़ा (इनोकिड्स इंचार्ज, लोहारां) उपस्थित थीं। उन्होंने अभिभावकों को स्कूल के नियमों को अपनाने व बच्चों के भविष्य को संवारने में सहयोग देने की अपील की।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *