स्मार्ट सिटी: शहर में लगेंगे 1250 फेस डिटेक्शन वाले CCTV कैमरे, अब क्रिमिनल्स का बचना होगा मुश्किल, विधायकों ने किया इस प्रोजेक्ट का उदघाटन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत आज शहर में सिक्योरिटी सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल (आईसीसी) सेंटर का का नींव-पत्थर रखा गया। यह स्मार्ट सिटी का पहला प्रोजेक्ट है, जिसका नींव-पत्थर रखा जा रहा है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ विशेष सारंगल के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत 1250 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इसमें वे सभी पॉइंट्स कवर किए गए हैं, जहां से क्रिमिनल्स वारदात कर भाग सकते हैं। ये कैमरे फेस डिटेक्शन की सुविधा से लैस होंगे। कैमरे की हद में क्रिमिनल का फेस आते ही इसकी इंफार्मेशन आईसीसी सेंटर को मिल जाएगी।

VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर

पॉइंट टू जूम कैमरे भी लगाए जाएंगे, जोकि नजदीक से रिकाॅर्डिंग कर सकेंगे। इनका इस्तेमाल ट्रैफिक सुधारने में किया जाएगा। ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वालों के ऑटोमेटिक ई-चालान कट जाएंगे। आईसीसी सेंटर का हेडक्वार्टर पुलिस लाइन में होगा। इसका उद्घाटन विधायक सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी, परगट सिंह, बावा हेनरी, मेयर जगदीश राजा, डीसी वरिंदर शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, और सांसद संतोख चौधरी ने किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *