#MeToo में फंसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला कांस्टेबल ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पर महिला कांस्टेबल ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इससे पहले रुड़की के उच्च शिक्षण संस्थान में भी प्रोफेसरों पर छात्रा आरोप लगा चुकी है। वहीं अब हरिद्वार शहर में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने एक पुलिस अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसएसपी ने पूरे मामले की गहनता से जांच के आदेश देते हुए एसपी सिटी ममता वोहरा की अगुवाई में जांच टीम गठित कर दी है।

बताया जा रहा है कि घटना 28 दिसंबर की है। शहर क्षेत्र में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने 29 दिसंबर को तत्कालीन एसएसपी रिधिम अग्रवाल से शिकायत की थी कि पुलिस अधिकारी ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। एसएसपी को लिखित में की शिकायत में बताया कि वह भूपतवाला क्षेत्र में किराए पर रहती है। 28 दिसंबर की शाम को अधिकारी ने उन्हें फोन कर घर से हाईवे पर बुलाया।

इसके बाद सरकारी वाहन में अकेले ही सवार अधिकारी ने उन्हें भी वाहन में बैठा लिया। आरोप है कि फिर उन्होंने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ दूरी पर उन्हें गाड़ी से उतारकर वे वहां से चले गए। तत्कालीन एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने महिला कांस्टेबल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी।

एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ कनखल स्वप्न किशोर सिंह, महिला और रुड़की की हेल्प लाइन प्रभारी ने कांस्टेबल की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर सभी अधिकारी काफी गंभीर दिख रहे हैं। वहीं आरोपी अधिकारी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *