Chandra Grahan 2026: थोड़ी देर में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में कब दिखेगा

चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा, जिस दिन होलिका दहन और होली का पर्व भी पड़ता है। ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि ग्रहण का समय क्या रहेगा, सूतक काल कब से लगेगा।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Chandra Grahan 2026
Highlights
  • भारत में होगा पहला चंद्र ग्रहण
  • ब्लड मून' के रूप में होगा चंद्र ग्रहण
  • 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandra Grahan 2026: आज मंगलवार यानि 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दृश्यमान होगा, इसलिए इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व विशेष माना जा रहा है।

बता दे कि चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा (Purnima) तिथि को लगेगा, जिस दिन होलिका दहन और होली का पर्व भी पड़ता है। ऐसे में लोगों के मन में यह जानने की उत्सुकता है कि ग्रहण का समय क्या रहेगा, सूतक काल कब से लगेगा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Chandra Grahan 2026
Chandra Grahan 2026

ब्लड मून दिखेगा

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या तांबे जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा। भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा। ग्रहण करीब 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा। यानी भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2026
Chandra Grahan 2026

चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 का समय (भारत में)

ग्रहण प्रारंभ: दोपहर 3 बजकर 21 मिनट
ग्रहण समाप्त: शाम 6 बजकर 46 मिनट
कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 25 मिनट
दृश्यता: भारत सहित एशिया के कई देशों में दिखाई देगा।

सूतक काल कब से लगेगा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
सूतक काल प्रारंभ: सुबह 6 बजकर 20 मिनट
सूतक काल समाप्त: शाम 6 बजकर 46 मिनट (ग्रहण समाप्ति के साथ)
सूतक काल के दौरान शुभ कार्य, पूजा-पाठ, विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *