Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - दुनिया - US Firing: अमेरिका में चली ताबड़तोड़ गोलियां, भारतीय मूल की छात्रा समेत चार लोगों की मौत

    US Firing: अमेरिका में चली ताबड़तोड़ गोलियां, भारतीय मूल की छात्रा समेत चार लोगों की मौत

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra3 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    US Firing: अमेरिका में चली ताबड़तोड़ गोलियां, भारतीय मूल की छात्रा समेत चार लोगों की मौत
    Firing In America
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, टेक्सास। US Firing: अमेरिका (America) में एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका के टेक्सास में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है जिसमें भारतीय छात्रा समेत चार लोगों की मौत हो गई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) के टेक्सास (Texas) राज्य की राजधानी ऑस्टिन में हुई गोलीबारी में भारतीय मूल की 21 वर्षीय छात्रा सविता शान समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 अन्य घायल हो गए। अमेरिकी अधिकारियों ने मृतकों में शान की पहचान की पुष्टि की है।

    फायरिंग में भारतीय छात्रा की मौत
    फायरिंग में भारतीय छात्रा की मौत

    सविता शान की मौत

    बता दे कि रविवार को वेस्ट सिक्स्थ स्ट्रीट पर एक भीड़भाड़ वाले एंटरटेनमेंट डिस्ट्रिक्ट में एक गनमैन ने फायरिंग कर दीं, जिसमें ऑस्टिन की रहने वाली भारतीय-अमेरिकी छात्रा सविता शान की मौत हो गई। सविता शान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास एट ऑस्टिन में डुअल-डिग्री सीनियर थीं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय हमलावर नडियागा डियाग्ने, जो सेनेगल मूल का अप्रवासी था, ने शहर के एक बीयर गार्डन के बाहर अपनी कार खड़ी की और आंगन में बैठे लोगों पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वह कार से बाहर निकला और राहगीरों पर राइफल से गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही मार गिराया।

    Firing In USA
    Firing In USA

    हमलावर ने ईरानी झंडे वाली टी-शर्ट पहनी

    अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने ईरानी झंडे वाली टी-शर्ट और अल्लाह की संपत्ति लिखी शर्ट पहन रखी थी। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के कार्यवाहक विशेष एजेंट एलेक्स डोरान ने कहा कि डियाग्ने के आतंकवाद से संभावित संबंध के संकेत मिले हैं और इस पहलू की जांच जारी है।

    बता दे कि अमेरिका और इजरायल ने साथ मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला शुरू किया। ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद पूरे देश में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। FBI ज्वाइंट टेररिज्म टास्क फोर्स की लीडरशिप में फेडरल अथॉरिटीज हमले के संभावित इंटरनेशनल या आइडियोलॉजिकल लिंक की जांच कर रही हैं।



















    No related posts.

    America News Firing In America Firing In US Firing In USA Iran Israel War Iran-Israel conflict Texas United State United State Of America US Firing
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab Weather Update: पंजाब में तेज हवाओं के बीच सता रही धूप, जाने होली पर कैसा रहेगा मौसम
    Next Article Chandra Grahan 2026: थोड़ी देर में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए आपके शहर में कब दिखेगा
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.