मकर सक्रांति 2019: दिन, शुभ मुहूर्त, त्योहार का महत्व और पकवान, पढ़ें सबकुछ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 455 शब्द|📅 12 Jan 2019

नई दिल्ली। इस साल मकर सक्रांति 15 जनवरी के दिन पूरे देशभर में मनाई जाएगी. आमतौर पर यह त्योहार 14 जनवरी के दिन ही मनाया जाता है लेकिन इस बार यह 15 जनवरी को पड़ रहा है. मकर संक्रांति सूर्य उपासना का विशेष पर्व है. इस दिन से सूर्य उत्तरायण होना शुरू होते हैं और इसके बाद बाद से धरती के उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु की ठंडक में कमी आनी शुरू होती है।

मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है. इसी वजह से इस संक्रांति को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. मकर संक्रांति पर सूर्य आराधना के साथ अपने इष्ट देव की आराधना भी शुभ माना जाती है. मकर सक्रांति के दिन किस समय पुण्यकाल मुहूर्त और महापुण्यकाल मुहूर्त है और इसके साथ ही और इस त्योहार में किस राज्य में क्या पकवान बनाए जाते हैं आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

मकर सक्रांति का समय

  • पुण्यकाल मुहूर्त = सुबह 07 बजकर 20 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक. ( 15 जनवरी)
  • अवधि= 5 घंटे 19 मिनट.
  • सक्रांति= 14 जनवरी के दिन रात 8 बजकर 5 मिनट पर.
  • महापुण्यकाल मुहूर्त= सुबह 7 बजकर 20 मिनट से रात 9 बजकर 7 मिनट तक. ( 15 जनवरी)
  • अवधि= 1 घंटा 46 मिनट

मकर सक्रांति को ज्यादात्तर हिंदू बहुल इलाकों में मनाया जाता है. आस्था की भूमि प्रयाग में लगने वाले माघ मेले में मकर सक्रांति के स्नान के साथ माघ मास प्रारंभ होता है. मकर संक्रांति पर संगम नगरी में लाखों श्रद्दालुओं गंगा में डुबकी लगाते हैं. इसके साथ ही श्रद्दालु सूर्य भगवान और सूर्य की पूजा-अर्चना करते हैं।

सूर्य के मकर राशि में आने के बाद से रबी की फसलों की कटाई का समय शुरू हो जाता है. वहीं इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद पतंगबाजी भी करते हैं. बता दें कि मकर संक्राति के साथ लोहड़ी, पोंगल भी मनाए जाते हैं. यह कड़ाके की ठंड के बाद मनाए जाने वाले पर्व हैं।

मकर सक्रांति के मौकै पर तिल और गुड़ के लड्डू खाए जाते हैं. ये ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि यह कई गुणों से भी भरपूर होते हैं. तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, ऑक्जेलिक एसिड, अमीनो एसिड, प्रोटीन, विटामिन बी, सी और ई होता है. वहीं महाराष्ट्र में मकर सक्रांति के मौके पर महाराष्ट्र में पूरन पोली बनाई जाती है. वहीं दिल्ली हरियाणा और पंजाब में लोग मकर सक्रांति के दिन गज़क, रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न के साथ मनाते हैं. वहीं उत्तराखंड के लोग इस दिन आटे और गुड़ के घोल का पकवान बनाते हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *