PART-1: जालंधर का ये ट्रैवल एजैंट करता है लड़कियों की तस्करी, एजुकेशन टूअर के बहाने विदेश में ‘गंदा धंधा’, CBI ने दर्ज किया केस

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली
पंजाब से बच्चों की तस्करी की जा रही है। जालंधर समेत चंडीगढ़ और होशियारपुर के ट्रैवल एजैंट लड़कियों की दलाली कर रहे हैं। ये दलाल लड़कियों को अमेरिका में तस्करी करते हैं। इसका खुलासा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने किया है। सीबीआई ने ‘शैक्षिक यात्रा’ के बहाने नाबालिगों की अमेरिका तस्करी की कोशिश में पंजाब की एक महिला सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के अनुसार, अमेरिकी दूतावास की एक शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में प्राथमिक जांच भी की गई है। सीबीआई ने पंजाब के किंग्स पंजाब ट्रेवल्स के बलराज सिंह खेड़ा, पठानकोट के निवासी गगन गुप्ता व चंडीगढ़ की निवासी चेतन सभरवाल, तरन तारण निवासी लवप्रीत व होशियारपुर के तिलब राज व अन्य अज्ञात लोगों को मामले में नामित किया है।

गगन गुप्ता नाम की एक महिला है दलाल

सीबीआई को 7 फरवरी, 2018 को ईमेल के जरिए की गई शिकायत में अमेरिकी दूतावास के सहायक क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी-जांचकर्ता विलियम जे.एल्वार्ड ने कहा है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर 10 अगस्त 2017 को तैनात युनाइटेड एयरलाइंस सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों से संपर्क कर सूचित किया कि गगन गुप्ता नाम की एक महिला चार बच्चों के साथ अमेरिका की यात्रा पर जाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘युनाइटेड एयरलाइंस अधिकारियों ने कहा कि बच्चे व गुप्ता अमेरिका की यात्रा करने के कारणों की पुष्टि करने में असमर्थ थे और बच्चों का शारीरिक रंग-रूप उनके पासपोर्ट के फोटो से मेल नहीं किया।’ सीबीआई ने 28 अप्रैल 2018 को मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान यह पाया गया कि गगन गुप्ता बच्चों को अमेरिका तस्करी का प्रयास कर रही थी।

इन बच्चों में अमनप्रीत सिंह मुल्तानी, आकाशदीप सिंह, मोहित व इसमें अज्ञात पहचान वाले नाम भी शामिल है, जिनके नाम करनवीर सिंह, संभव, मिलन मेहरा व इंदरदीप में से माना जा रहा है। इन बच्चों को सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल के छात्र के तौर पर अमेरिका भेजा जा रहा था।

हमारा काम सिर्फ टिकट बुकिंग का था, सीबीआई बुलाएगी तो जांच में शामिल होंगे-खेड़ा

जालंधर के ट्रेवल एजैंट बलराज सिंह खेड़ा ने कहा है कि उनका काम सिर्फ टिकट बुकिंग का है। उनके यहां इंटरनैशनल टिकट बुक की जाती  है। सीबीआई अगर मुझे जांच में शामिल करती है तो उनका सहयोग करेंगे। इसमें हमारा कोई रोल नहीं है।

नोट- अगले पार्ट में पढ़ें नाबालिग लड़कियों को विदेश में बेचने वाले गिरोह का कैसे करता है काम, दिल्‍ली-पंजाब से जुड़े तार का अऩ्य खुलासा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *