जालंधर के अफसर को हनी ट्रैप में फांस कर सिपाही ने मांगा 50,000 रिश्वत, दो युवतियों समेत हवलदार काबू

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने कपूरथला पुलिस में तैनात हवलदार राजा सिंह को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया जोकि अपनी दो महिला सहयोगियों के साथ साजिश रचकर एक सरकारी कर्मचारी को अनैतिक गतिविधी के केस में फंसाना चाहता था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार को शिकायतकर्ता बलजीत सिंह, रीडर, जुडिशियल मैजिस्ट्रेट, लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को बताया कि वह गुरिन्दर कौर नाम की एक महिला के साथ फेसबुक पर संपर्क में आया था, जिसने उसे 29 दिसम्बर को गुरू गोबिन्द सिंह ऐवन्यू, जालंधर में अपनी बहन नरिन्दर कौर के फ़लैट में पहले से ही रची साजिश के अंतर्गत बुलाया था। उसे फसाने के लिए गुरिन्दर कौर और नरिन्दर कौर के सहयोगी हवलदार राजा सिंह ने उस फ़लैट पर छापा मारा और उसे अनैतिक गतिविधी कानून के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज करने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि दोषी पुलिस कर्मचारी उसके विरुद्ध कोई कार्यवाही न करने के बदले 2 लाख रुपए की माँग कर रहा था परन्तु सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दोषी महिला गुरिन्दर कौर भी शिकायतकर्ता पर दबाव डाल रही थी कि वह पुलिस कर्मचारी को वादे के मुताबिक अदायगी योग्य राशि जल्द दे।

विजीलैंस की तरफ से शिकायत की जांच-पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी हवलदार को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में पहली किश्त के तौर पर 50,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त तीन दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

पढ़ें हनी ट्रैप से विजीलैंस टैप की कहानी

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *