पंजाब के मंत्री की पत्नी ने दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के उड़ाए होश, कांग्रेस में सनसनी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पंजाब की पूर्व मंत्री नवजोत कौर ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को अपना आवेदन सौंपा।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पूर्व सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब और चंडीगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट मांगा है और इसके लिए औपाचारिक तौर पर पार्टी को आवेदन भी दिया है। इससे चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट के दावेदार दिग्‍गज नेताओं के हाेश उड़ गए हैं। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और मनीष तिवारी कांग्रेस टिकट के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

भाजपा का दामन जब उन्होंने छोड़ा था, तब भी उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें पंजाब की सेवा नहीं करने दी जा रही। उन्होंने यहां तक कहा था कि उन्हें राज्यसभा का भी ऑफर मिला। हरियाणा से चुनाव लड़वाने की बात कही गई, लेकिन इन सारे प्रलोभन को छोड़कर वे पंजाब की सेवा करना चाहते हैं।

नवजोत कौर सिद्धू शुक्रवार शाम अचानक चंडीगढ़ कांग्रेस भवन पहुंची। यहां उन्होंने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने को कांग्रेस टिकट के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्‍यक्ष प्रदीप छाबड़ा को लिखित में आवेदन दिया। मालूम हो कि वीरवार शाम को ही कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी ने चंडीगढ़ से लोकसभा टिकट के लिए अकेले पवन बंसल का नाम हाईकमान को भेजने का प्रस्ताव पास किया था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *