Jalandhar News: जालंधर में बंदूक की नोक पर बैंक में लूट, पैसों का बैग लेकर भागे लुटेरे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में लूट और चोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन लूट की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में गन पॉइंट पर बैंक में लूट हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में बंदूक की नोक पर PNB बैंक में लूट हुई है। बता दे कि घटना कुक्की ढाबे के पास बैंक एन्क्लेव स्थित PNB बैंक में हुई है। बताया जा रहा है कि दो लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए और पिस्टल दिखाकर बैंक से कैश लूटकर फरार हो गए।

CCTV कैमरों में कैद हुई घटना

वहीं लुटेरों द्वारा कितनी रकम लूटी गई है, इसकी अभी बैंक अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे दो युवक पिस्टल लेकर बैंक में घुसे और कैशियर को धमकाकर नकदी ले गए। ये सारी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही वहां लगे CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर लुटेरों की पहचान की जा रही है।



















Leave a Comment