डाइबिटीज की दवा ग्लूकोनॉर्म से पाबंदी हटाई गई, लाखों मरीजों को होगा फायदा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 23 Feb 2019

ग्‍लूकोनॉर्म दवा पर लगे केंद्र सरकार के बैन को खत्‍म कर दिया

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने ग्‍लूकोनॉर्म दवा पर लगे केंद्र सरकार के बैन को खत्‍म कर दिया है। यह दवा ग्‍लूकोनॉर्म नाम से ल्‍यूपिन कंपनी के द्वारा बनाई जाती है। यह डाइबिटीज के इलाज में इस्‍तेमाल होती है। यह दवा एफडीसी के तहत आती है। इस दवा का इस्तेमाल टाइप-2 डाइबिटीज के मरीजों के इलाज के लिए होता है। इस पर केंद्र सरकार ने सात सितंबर, 2018 को अधिसूचना जारी कर प्रतिबंध लग दिया था।

एफडीसी (FDC) का अर्थ फिक्‍स डोज कॉब्‍मबिनेशन होता है जो दो से ज्‍यादा एक्‍टिव ड्रग्‍स को मिला कर एक दवा बनती है। यह केंद्र सरकार के बैन के बाद से चर्चा में हैं। इसका सलाना कारोबार तकरीबन एक लाख करोड़ से ज्‍यादा का है। इनमें से कई दवाओं का बाजार बहुत ही व्‍यापक है। कई दवा बिना डॉक्‍टर के प्रिस्‍क्रिप्‍शन के ही बेची जाती है जो गैरकानूनी है।

केंद्र ने क्‍यों लगाई रोक

केंद्र सरकार ने इस पर रोक इसके साइड इफैक्‍ट को देखते हुए लगाया है। भारत में डॉक्‍टर इन एफडीसी की दवाओं को धड़ल्‍ले से लिखते हैं जिनका सेहत पर गलत असर पड़ता है। मेडिकल बोर्ड के अनुसार ये दवाइयां सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। इनके सेवन से शरीर पर गलत असर पड़ता है।

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मानव शरीर पर बुरा असर डालती हैं। एफडीसी में शामिल कई दवाओं को दूसरे देशों में पहले से ही बैन का सामना करना पड़ रहा है। यह यह सख्‍त कदम इसके साइड इफैक्‍ट को देखते हुए उठाया गया है।

केंद्र सरकार कैसे लगाती है बैन

भारत सरकार का स्वास्थ्य मंत्रालय का एक ड्रग टैक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) है। यह दवाओं की समीक्षा कर उन पर सलाह देता है। इसी बोर्ड की एक उपसमिति ने पिछले दिनों 300 से ज्यादा एफडीसी और अन्‍य दवाओं का अध्ययन करने के बाद इस निष्कष पर आया। इसी के आधार पर केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया। हालांकि यह मामला पहले से चल रहा है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *