पति की मौत से सेक्स लाइफ खत्म, ठोका ₹ 8,53,26,000 का क्लेम, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 23 Feb 2019

क्वींनसलेंड। किसी की लापरवाही के चलते अगर किसी की मौत हो जाए, तो वो संस्थान उसे एक सहायता राशि उपलब्ध करवाती है. लेकिन अगर कोई सरकार से इसलिए पैसा मांगे क्योंकि उसके पति के जाने से उसकी सेक्स लाइफ प्रभावित हुई है, तो ये सुनने में थोड़ा अजीब लगता है।

ऑस्ट्रेलिया के क्वींनसलेंड में रहने वाली महिला कैरा फिनेगन ने अस्पताल से अपील की है कि उसको $1.2 मिलियन (8,53,26,000) की धनराशि तुरंत उपलब्ध करवाई जाए. दरअसल, 1 साल पहले कैरा के पति जैमी की मौत ब्रेन डैमेज के चलते हो गई थी।

तब ये बात सामने आई थी कि जिस अस्पताल में 6 साल पहले जैमी का इलाज हुआ था वहां पर डॉक्टर की भूल के चलते उसकी ये हालत हो गई थी। पिछले एक साल से कैरा अपने चारों बच्चों का अकेले ही पालन पोषण कर रही हैं. वैसे बता दें, कैरा के परिवार को $10 मिलियन की सहायता पहले ही मिल चुकी है।

अब वो उस अस्पताल से और पैसे मांग रही है क्योंकि उसको लगता है कि उसके पति के जाने के बाद उसकी कोई सेक्स लाइफ खत्म हो गई। अब इस बात पर जैमी की मां ने कैरा का समर्थन किया है, लेकिन उनको लगता है कि उनके बेटे की अहमियत इतने कम पैसे की नहीं बल्कि और ज्यादा की होनी चाहिए. जैमी की मां ने ये भी बताया कि अस्पताल से जो $10 मिलियन मिले थे उसमें से $8 मिलियन बच्चों के लिए ट्रस्ट में जमा करवा के रखे हैं।

ये पैसे बच्चों को तब मिलेंगे जब वो 25 साल के होंगे

बता दें कैरा अपने परिवार मे अकेली नहीं हैं जिन्होंने क्लेम मांगा है. उनके अलावा उनके परिवार के 6 और सदस्यों ने नए क्लेम कोर्ट में दर्ज करवा दिए हैं. उनमें जैम के भाई विली, जेडन और दादी डैफनी भी शामिल हैं।

कैरा ने ये भी बताया कि हर कोई क्लेम इसलिए कर रहा है क्योंकि क्वीनसलेंड हेल्थ ने कभी भी अपनी गलती स्वीकार नहीं की और उसके पति जैमी को सिर्फ तकलीफ ही दी है. जानकारी के लिए बता दें, जैमी का इलाज ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन अस्पताल में चला था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *