पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से 7 घंटे पूछताछ के बाद आज और बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिलांग। शारदा चिटफंड घोटाले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से सीबीआई लगातार दूसरे दिन रविवार को भी पूछताछ कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद कुणाल घोष को भी शिलॉन्ग दफ्तर तलब किया गया है। इससे पहले शनिवार को राजीव कुमार से सीबीआई के अफसरों ने करीब आठ घंटे पूछताछ की थी। कुमार पर घोटाले की जांच के लिए बनी एसआईटी के प्रमुख रहते हुए सबूत नष्ट करने के आरोप हैं।

रविवार सुबह सीबीआई दफ्तर पहुंचने पर कुणाल ने मीडिया से कहा, ‘‘मुझे सीबीआई ने बुलाया है, इसलिए आया हूं। मैं जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करूंगा।’’ रविवार को उन्हें सीबीआई के सामने फिर पेश होना है और इस बार उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि सीबीआई ने ठीक उसी वक्त राजीव कुमार के खिलाफ बोलने वाले पूर्व टीएमसी सांसद कुणाल घोष को भी बुलाया है।

कौन हैं कुणाल घोष?

कुणाल घोष को 2013 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित की गई एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने जून 2014 में सीबीआई को एक 94 पेज का लेटर भेजा था जिसमें सारदा घोटाले में बंगाल सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। कुणाल शनिवार को शिलॉन्ग पहुंच गए। उन्होंने कहा, ‘सीबीआई ने मुझे रविवार को सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।’ राजीव कुमार को इसके आधे घंटे बाद 10:30 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

बता दें कि सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया था कि सारदा चिटफंड घोटाले की एसआईटी जांच के अगुवा रहे कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के साथ छेड़छाड़ की और उन्होंने सीबीआई को जो दस्तावेज सौंपे, उनमें से कुछ में ‘छेड़छाड़’ की गई थी। शीर्ष अदालत ने ‘सभी अनावश्यक विवादों से बचने के लिए’ कुमार को तटस्थ स्थान शिलॉन्ग में सीबीआई के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

ज्यादातर सवाल अप्रैल 2013 के घटनाक्रम पर केंद्रित

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि राजीव कुमार से पूछे गए ज्यादातर सवाल अप्रैल 2013 में हुई घटनाओं पर ही आधारित थे। इसके अलावा बतौर बिधाननगर पुलिस कमिश्नर उनके रोल पर कुछ सवाल किए गए। बिधाननगर पुलिस ने सारदा ग्रुप के मास्टरमाइंड सुदीप्त सेन के खिलाफ पहली एफआईआर 16 अप्रैल 2013 को दर्ज की थी। इसके बाद बंगाल सरकार ने 26 अप्रैल को मामले की जांच के लिए एक एसआईटी बनाई थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *