उत्तर प्रदेश में इस बार 74 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा, अमेठी और आजमगढ़ भी जीतेंगे: योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोध एवं भ्रष्टाचार और ईमानदार सरकार के मुद्दे पर होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भाजपा अमेठी औऱ आजमगढ़ के साथ प्रदेश में 74 से अधिक सीटों पर विजयी होंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक समाचार पत्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम ‘अपराजिता’ संवाद में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि जनता इस बार हमें पिछली बार की तुलना में अधिक सीटें देगी।

सांसद और विधायक के बीच हुई मारपीट की घटना गंभीर, होगी कार्रवाई

संतकबीरनगर में सांसद व विधायक के बीच हुए विवाद पर बोलते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। भाजपा में अनुशासन-हीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। इस मामले में दोषी लोगों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 23 महीने में हमने यूपी की बिगड़ी हुई व्यवस्था को संभाला। प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश में कुंभ व प्रवासी भारतीय दिवस का भव्य आयोजन हुआ जो कि प्रदेश की व्यवस्था में आए परिवर्तन को बतलाता है।

पुलवामा हमले पर हो रही राजनीति के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सेना के पराक्रम पर संदेह नहीं करना चाहिए। शहीदों का सम्मान होना चाहिए। हमने शहीदों का सम्मान करते हुए शहीद हुए जवानों के परिजनों को जल्द ही नौकरियों के नियुक्ति पत्र दे दिए।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *