LIC की लांच हुई नई पॉलिसी, बच्चों के नाम 206 रुपये निवेश कर पाएं 27 लाख रुपये

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। लाइफ इंश्योरेंस कंपनी यानी एलआईसी ने एक नया प्लान लांच किया है। इस प्लान से आप ना सिर्फ अपने बच्चों को बेहतर और सुरक्षित भविष्य प्रदान कर सकेंगे, बल्कि उनकी हर इच्छा भी पूरी कर सकेंगे। इस प्लान का नाम है ‘न्यू चिल्ड्रंस मनी बैंक प्लान 832’।

इस पॉलिसी का पैसा बच्चे की उम्र 25 साल पूरी होने के बाद मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपके बच्चे की उम्र 12 साल है तो यह पॉलिसी 13 साल बाद मैच्योर होगी। वहीं अगर बच्चे की उम्र पांच साल है तो फिर पॉलिसी 20 साल बाद मैच्योर होगी। अगर आप 14 लाख रुपये की पॉलिसी लेते हैं तो फिर आपको लगभग 27 लाख रुपये मिलेंगे।

ये है पॉलिसी की खास बात

एलआईसी की इस नई पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि इसके तहत आपको रोजाना मात्र 206 रुपये निवेश करने होंगे। इतना ही नहीं, पॉलिसी में प्रवेश की न्यूनतम आयु शून्य वर्ष और अधिकतम आयु 12 वर्ष है। पॉलिसी के तहत रोजाना 206 रुपये निवेश कर आपके पास 27 लाख रुपये का फंड इकट्ठा हो जाएगा। इस फंड को आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए रख सकते हैं या उनकी पढ़ाई पर भी खर्च कर सकते हैं।

भुगतान से जुड़ी अहम जानकारी

एलआईसी की पॉलिसी के तहत आपको भुगतान का विकल्प भी मिलेगा। राशि का भुगतान आप सालाना, छह महीने पर, तीन महीने पर, या हर महीने कर सकते हैं। इसकी न्यूनतम बीमा राशि एक लाख रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है।

पॉलिसी के तहत आपको सालाना 77,334 रुपये देने होंगे। अगर आप छह महीने बाद प्रीमियम की राशि का भुगतान करना चाहते हैं तो आपको 39,086 रुपये की राशि देनी होगी। वहीं तीन महीने और मंथली प्रीमियम का भुगतान करने वालों को क्रमश: 19,750 और 6,584 रुपये देने होंगे। यह पहले साल की प्रीमियम राशि है। आपको प्रीमियम का भुगतान 12 साल तक करना होगा।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *