Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Muskaan Dogra
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 18 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: पिछले दिनों की बड़ी गिरावट देखने के बाद बुधवार को सोने-चांदी के दामों में जोरदार तेजी दिखाई दी. घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली।

निचले स्तरों पर हुई इस ‘वैल्यू बाइंग’ ने सोने और चांदी की कीमतों को एक बार फिर आसमान पर पहुंचा दिया है। घरेलू वायदा बाजार (MCX) से लेकर वैश्विक मंच तक, हर तरफ हरियाली का माहौल है।

Gold Rate Today
Gold Rate Today

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

MCX पर सोना करीब रु1,945 यानी 1.28% चढ़कर रु1,53,363 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में और भी तेज उछाल रहा और कीमत रु5,965 यानी 2.61% बढ़कर रु2,34,748 प्रति किलो हो गई। यह तेजी ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले ही सोना-चांदी में भारी गिरावट देखी गई थी।

इससे पहले मंगलवार, 17 फरवरी को सोने की कीमत 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,228 रुपये यानी 1.44% की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *